हैपेटlईसिस एक गंभीर संक्रामक रोग

हमीरपुर,

विश्व हैपेटlईसिस  दिवस स्वास्थ्य एवं परिवार
कल्याण विभाग जिला हमीरपुर के  मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण
चौधरी  के निर्देशानुसार बड़सर की पंचायत के  आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया
गया  इस मौके पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने उपस्थित
प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि हैपेटlईसिस एक गंभीर संक्रामक
रोग है जो लीवर को नुक्सान पहुंचाता है और उसमे सुजन पैदा करता है इनके
लक्षण  इस प्रकार से होते है जैसे बुखार, थकIन, पेट दर्द , मतली और उलटी,
भूख न लगना, पीलिया जैसी शिकायतें  होती है  और इसका कारण है हैपेटlईसिस
A और E दूषित भोजन और पानी के सेवन के कारण होता है और हैपेटlईसिस B C D
, सक्रमित खून से ,  असुरक्षित यौन संबंध या सक्रमित मां से होने वाले
बच्चे  को  होता है
यह  दिवस  हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है जिसका उदेश्य लिवर की
बिमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है  इसका टेस्ट  प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में रैपिड किट द्वारा
किया जाता है यदि वहां पर कोई पाजिटिव पाया जाता है तो उसका  जिला
अस्पताल में वायरल लोड टेस्ट  किया जाता है  और डा. की सलाह के अनुसार
दवाई लेकर के  पॉजिटिव व्यक्ति लम्बा जीवन जी सकता है l इसके बचाव के लिए
सभी को अपना टेस्ट करवाना चाहिए और हैपेटlईसिस बी. का टीकाकरन करवाना
चाहिए अगर कोई गर्भवती महिला हैपेटlईसिस बी. से पॉजिटिव है तो अपना प्रसव
अस्पताल में ही करवाएं और बच्चे को जन्म के समय हैपेटlईसिस बी. की
वेक्सीनेसन करवानी चाहिए I

इस मौके पर  सुपरवाइजर दीपिका मैडम व बीसीसी
समन्यवक श्रीमती सुलोचना जी ने भी अपने  विचार रखे इस मौके पर एकीकृत बाल
विकास की  सुपरवाइजर अनीता कुमारी , स्वास्थ्य कार्यकर्ता  राजीव शर्मा ,
मनोज शर्मा, जिन्तेर कुमार , अंजू, सुषमा, उपप्रधान, आशा कार्यकर्ता ,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे I

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।