पंचायत पंद्ररेहड़ के गांव डन्ना में आज हैडपंप का हुआ विधिवत रूप से शुभारंभ

नूरपुर,
नूरपुर उपमंडल की पंचायत पंद्ररेहड़ में आज हैडपंप ( बोरबैल) का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया । इस हैडपंप को 15 वें वित्तीय आयोग के अधीन लगाया गया। इस हैडपंप के लगने से गांव के लगभग 17 परिवारों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। गांव में स्थानीय निवासी सागर सिंह ने बताया कि हम गांववासियों की 3 अति जटिल समस्याएं थी। जिसमें सबसे पहले रास्ते की समस्या, दूसरी मुख्य समस्या बिजली की थी। क्योंकि गांव में पहले सिंगल फेस था। जिसकी वजह से बिजली की सदैव समस्या बनी रहती थी। और तीसरी सबसे जटिल समस्या पानी को लेकर थी। स्थानीय निवासी ने बताया कि आज हमारी तीनों जटिल समस्याएं पंचायत प्रधान ,उप प्रधान के अथक प्रयासों से समाप्त हो गई है । आज हमारे पास सड़क की सुविधा, थ्री फेस बिजली की सुविधा और आज हमारी पानी की समस्या भी इस हैडपंप के लग जाने से समाप्त हो गई है। इस हैडपंप के लगने से हमारे गांव के लगभग 17 घरों को लाभ मिला है।
हम गांववासी काफी समय से पानी की जटिल समस्या से जूझ रहे थे पर आज हमारी ये मुख्य समस्या को भी हमारे पंचायत प्रधान, उप उपप्रधान के प्रयासों से हमारी ये समस्या भी समाप्त कर दी गई है । आज हमारे घरों तक भरपूर पानी पहुंच रहा है। हम गांववासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा मिल रही है। स्थानीय निवासी नसीब सिंह ने बताया कि पंचायत पंद्ररेहड़ के प्रधान ,उप प्रधान के अथक प्रयासों से आज हमारी 3 मुख्य समस्याएं जो थी वो सब समाप्त हो गई है । गांव के महिला मंडल की प्रधान रानी देवी ने बताया कि हमारी पंचायत में पंचायत का अपना पैलेस भी बन गया है। जिसका पूरी पंचायत को आने वाले समय में लाभ मिलेगा। रानी देवी ने बताया कि हमारे महिला मंडल के भवन का भी कायाकल्प हो चुका है। पंचायत प्रधान उप प्रधान द्वारा महिला मंडल के भवन की दीवारों और फर्श पर टाईल्स और भवन को नए दरवाजे तक लगवा दिए गए है।
पंचायत उप प्रधान सिकन्दर राणा ने कहा कि प्रधान सृष्टा देवी
सेकेट्री सुरजीत सिंह, जेई पंकज महाजन और सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सहयोग से ही ये सब कार्य हो रहे है। और आने वाले समय में बाकी बचे गांव जिनमें पानी की समस्या है उन्हें भी इस तरह हैडपंप लगा कर शीघ्र अति शीघ्र पानी की समस्या से निजात मिलेगी।