सांपों का रेस्क्यू करने वाले वन कर्मियों को किया सम्मानित

हमीरपुर ।

विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार यानि 16 जुलाई को वन विभाग ने वर्चुअल माध्यम से एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता वन विभाग के प्रमुख प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (पीसीसीएफ-हैड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) समीर रस्तोगी ने की।
इस कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के फील्ड के कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं विशेषकर, सांपों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए समीर रस्तोगी ने सांपों के महत्व और पारिस्थितिकीय संतुलन में इनके योगदान की जानकारी दी।
वन वृत्त हमीरपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया। वृत्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा, देहरा के वन मंडल अधिकारी सन्नी वर्मा, हमीरपुर के एसीएफ नितिन कुमार और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नादौन के डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार और देहरा मंडल के अंतर्गत अधवानी के वन रक्षक विनोद कुमार को सांपों के रेस्क्यू के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सुरेश कुमार ने पिछले वर्ष लगभग 60 सांपों और विनोद कुमार ने लगभग 45 सांपों को रेस्क्यू किया था। इन्हें विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।