हमीरपुर ,
सीटू के बैनर तले जिला भर के हजारों मजदूरों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की अखिल भारतीय हड़ताल के आह्वान पर हमीरपुर के गांधी चौक पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया l आज सुबह ही मजदूर यहां तहसील परिसर के पास जमा हुए और फिर मुख्य बाजार से जुलूस निकालते होते हुए गांधी चौक पर जनसभा की l
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए मजदूरों द्वारा लंबे संघर्षों और कुर्बानियों के बाद हासिल किए श्रम कानूनों को खत्म करके नयी चार श्रम संहिताओं को लागू करने जा रही है l इन संहिताओं में देश के मजदूरों को गुलाम बनाने के प्रावधान किए गए हैं । उन्होंने कहा कि दिन में काम करने की समय सीमा आठ घंटे से बढ़ाकर बारह घंटे करने का प्रावधान है l श्रम संहिताओं से देश के सत्तर प्रतिशत मजदूर इन कानूनी सुरक्षा से बाहर हो जाएंगे l उन्होंने कहा कि मजदूरों के यूनियन बनाने अपनी आवाज़ को उठाने के अधिकार को समाप्त किया जा रहा है और दंडात्मक किया जा रहा है l मजदूरों को हड़ताल करने पर पाबंदी के साथ साथ सजाओं और जेल में बंद करने का प्रावधान किया गया है l

Author: Himachal Samvaad







