ज्वाली में बस की ब्रेक फेल होने से पहले ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

जवाली,

ज्वाली उपमंडल के ज्वाली देहरा मार्ग के केहरियां में एचआरटीसी की पठानकोट शिमला बस एच पी 38ई 2606 बस की ब्रेक की प्रैशर पाइप टूटने पर ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बस चालक परवीन कुमार ने बताया की वह पठानकोट से चंडीगढ़ शिमला जा रहे थे तो रास्ते में ज्वाली के पास लगते गांव केहरियां में अचानक बस की प्रैशर पाइप फट गई और ब्रेक कम लगने लगी तुरंत बस को सड़क से एक तरफ लगा दिया जिससे एक बड़ा हादसा होने सा टल गया। उन्होंने कहा कि अगर बह ऐसा ने करते तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा की लोकल सवारियों को निजी बसों में भेज दिया गया है। तथा जो दूर की सवारियां है उनके लिए विभाग की दूसरी बस का इंतजाम कर दिया गया है। वही बस की कुछ सवारियों में रोष था एक सवारी कि कहना था कि बस पहले से ही खराब थी तो सवारियों को बैठाना ही नहीं था तो कुछ ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि चालक परवीन कुमार ने बड़े ही हौसला दिखाया है जिससे आज एक बहुत बड़ा हादसा होने से टला गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।