अब साल में चार महीनों में ही बनेंगे हिम केयर कार्ड

हमीरपुर,
प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के अंतर्गत
पंजीकृत सरकारी अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को पांच लाख रूपए तक के
मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है l हिमकेयर के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाने
की सुविधा लोकमित्र केंद्रों, साइबर कैफे या आवेदक स्वयं www.hpsbys.in
वेबसाइट पर, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र
अपलोड करवा कर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर बनवा सकते है l
हिमकेयर योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की
दरें तय की गई हैं।

डा. अजय अत्री ऑफिसिएटिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की अब नया
कार्ड पंजीकरण साल में सिर्फ मार्च जून सितम्बर और दिसंबर महीने में ही
बनेगे हालाँकि जुलाई 2025 में भी नया कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी
l इसके अलावा कार्ड का नवीकरण वैध तिथि के 30 दिनों के भीतर करवाना पड़ेगा
l इन कार्डों की वैद्यता 1 साल के लिए होगी l योजना के अंतर्गत लोकमित्र
केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में नामांकन करने और दस्तावेजों को अपलोड
करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रूपए का शुल्क लिया
जाएगा। योजना में विभिन्न प्रकार की आम व गंभीर बीमारियों को शामिल किया
गया है। लाभार्थी प्रदेश में हिम केयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी
अस्पतालों के अलावा पंजीकृत निजी अस्पतालों( केवल डायलिसिस मरीज के लिए )
में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पी. जी. आई. चंडीगढ़ और
एम्स बिलासपुर  में भी इस कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है|

डा. अजय अत्री ऑफिसिएटिंग  मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
हमीरपुर, जिला हमीरपुर l

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।