बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध और सिद्ध चानो मंदिर की आरती अब ‘ढटवाल की आवाज़’ रेडियो स्टेशन से होगी प्रसारित”

दियोटसिद्ध/

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध तथा ढटवाल क्षेत्र के सिद्ध चानो मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब इन दोनों पवित्र स्थलों की सुबह-शाम की आरती और मंदिर के विभिन्न कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण ‘ढटवाल की आवाज़’ रेडियो स्टेशन के माध्यम से किया जाएगा। इससे देश-विदेश में बैठे लाखों श्रद्धालु अपने घरों से बाबा जी की आरती और भक्ति संगीत का आनंद ले सकेंगे।

गौरतलब है कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न केवल हिमाचल प्रदेश और भारत में प्रसिद्ध है, बल्कि विदेशों में भी इसके लाखों श्रद्धालु मौजूद हैं। यह पहल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और तकनीक का एक सुंदर संगम सिद्ध होगी।

इस ऐतिहासिक रेडियो स्टेशन की स्थापना हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से संभव हो सकी है। कई वर्षों से वह बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहसील ढटवाल के महराल गांव में रेडियो स्टेशन खोलने के लिए प्रतिबद्ध थे।

इस कार्य को साकार करने में सेवानिवृत्त महानिदेशक (DG), PIB श्री कुलदीप सिंह ढटवालिया का विशेष योगदान रहा है। आशीष ठाकुर (BJYM) युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जी ने से इस मुद्दे को माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया।

इंजीनियर आशीष ठाकुर ने बताया कि जब श्री अनुराग ठाकुर जी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे, तब से ही वे इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे थे। उन्होंने विश्वास दिलाया था कि वे न केवल ढटवाल क्षेत्र के लोगों के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए यह रेडियो स्टेशन हर हाल में स्थापित करवाएंगे — और आज वह वादा पूरा हो चुका है।

“ढटवाल की आवाज़” न केवल एक रेडियो स्टेशन है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, लोक विरासत और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह रेडियो स्टेशन विशेष रूप से 90 के दशक की पीढ़ी के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बनेगा, जो रेडियो को अपनी संस्कृति का अहम हिस्सा मानती है।

इंजीनियर आशीष ठाकुर ने बताया कि ढटवाल क्षेत्र की जनता लंबे समय से किसी प्रभावशाली विकास परियोजना की प्रतीक्षा कर रही थी। माननीय सांसद ने इस आशा को साकार कर, अपने दायित्व और जनता के प्रति समर्पण को साबित किया है।

भविष्य में “ढटवाल की आवाज़” रेडियो स्टेशन नवीन सोच, सकारात्मक संवाद और सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा — इस आशा के साथ, इंजीनियर आशीष ठाकुर एवं श्री कुलदीप सिंह ढटवालिया ने माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर का क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

विकास कार्यों में अग्रणी योगदान:
गौरतलब है कि इंजीनियर आशीष ठाकुर, जो गांव दलचेरा के निवासी हैं, ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए हैं। इनमें दलचेरा गांव की सड़क का निर्माण, सलौणी–दियोटसिद्ध रोड के लिए ₹26 करोड़ की योजना, तथा विभिन्न गांवों में ट्रांसफारMER संबंधित समस्याओं का समाधान शामिल

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।