हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत,कांग्रेस नेताओं और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने रखी टैक्सी स्टैंड की मांग

हमीरपुर,
सोमवार सुबह खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से शिमला से धर्मशाला जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया। जिला कांग्रेस के कई नेताओं और टैक्सी यूनियन हमीरपुर के प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने पक्का भरो चौक पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष हमीरपुर में टैक्सी स्टैंड के निर्माण की मांग रखी। यूनियन के प्रधान ने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से मिल चुके हैं और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को टैक्सी स्टैंड का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यूनियन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस टैक्सी स्टैंड के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों की इस मांग को सहानुभूतिपूर्वक सुना और इसके बारे में जल्द ही उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजनाथ डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, अनुसूचित जाति सैल के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश आनंद, शहरी इकाई अध्यक्ष देवीदास शहनशाह, मेडिकल कालेज अस्पताल रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोज शर्मा, युवा कांग्रेस नेता चंदन राणा, पूर्व पार्षद अनिल चौधरी, राकेश वर्मा, राजेश चौधरी, अश्वनी शर्मा, पार्षद नीना चौधरी, सुनील ठाकुर, पूर्व मीडिया पैनलिस्ट शगुन शर्मा, शशि शर्मा, रणजीत धीमान, राजकुमार चौहान, शशि मुहम्मद, सुनील चौहान, सुरेश रांगड़ा, सिद्धार्थ कौशल, युवा कांग्रेस महासचिव अखिलेश चौधरी, जमील खान, नेहा वर्मा, रमेश लॉर्ड, जसवंत राम, बासु, अवनीश हैप्पी, कांग्रेस के अन्य नेताओं, टैक्सी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार और अन्य सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।