हमीरपुर में कड़े प्रबंधों के साथ आयोजित की गई जोओए परीक्षा,सभी 11 परीक्षा केंद्रों मंे किए गए थे पर्याप्त प्रबंध : अभिषेक गर्ग

हमीरपुर में कड़े प्रबंधों के साथ आयोजित की गई जोओए परीक्षा

हमीरपुर 22 जून। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की जेओए (आईटी) की लिखित परीक्षा रविवार को हमीरपुर के सभी 11 परीक्षा कंेद्रों पर कड़े प्रबंधों के साथ सुचारू ढंग से आयोजित की गई।
परीक्षा के जिला समन्वयक एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस परीक्षा के 3300 उम्मीदवारों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय डिग्री कालेज हमीरपुर, शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मैमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर, गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर, बहुतकनीकी कालेज बड़ू, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर, द मैगनेट पब्लिक स्कूल घनाल खुर्द, सुपर मैग्नेट सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रतापनगर, डीएवी पब्लिक स्कूल सलासी और हमीरपुर पब्लिक स्कूल रामनगर में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पेपर-1 सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर बाद 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े प्रबंध किए गए थे तथा पूरी जांच के बाद ही सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु दूर के परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बसों का प्रावधान भी किया गया। एडीसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई थी।
परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद सांख्यान, तहसीलदार हमीरपुर सुभाष कुमार और नायब तहसीलदार हमीरपुर जगदीश चंद को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया था।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि हमीरपुर में कुल 3300 उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से सुबह के सत्र में पेपर-1 के लिए लगभग 1373 उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि, शाम के सत्र में लगभग 1360 उम्मीदवारों ने पेपर-2 दिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।