शूलिनी मेले को लेकर नगर निगम ने तेज की तैयारियां, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

सोलन,

सोलन में 20 से 22 जून तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम सोलन द्वारा मेले की भव्यता और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।नगर निगम की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता कपटा  ने शूलिनी मंच और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शूलिनी मंच को सुसज्जित करने, सफाई व्यवस्था बनाए रखने, झूलों के लिए स्थान चिन्हित करने और सांस्कृतिक संध्या के लिए स्टेज तैयार करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

एकता काप्टा ने बताया कि आगामी दो दिनों में सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी मेले को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार शूलिनी मेले में लोगों को और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।बाइट एकता कपटा नगर निगम सोलन की कमिश्नर

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।