संकल्प से समृद्धि कार्यक्रम में समीरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

 

समीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल द्वारा “संकल्प से समृद्धि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कांगड़ा कृषि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलनयन शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

कमलनयन शर्मा ने कहा, “अब समय है कि हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करें। इसके लिए हमें निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।”

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, मंडल प्रभारी कमलेश कुमारी, वीरेंद्र ठाकुर, लवली, महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार, कैप्टन हिटलर ठाकुर ,मीडिया प्रभारी अनीश ठाकुर सहित बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष और प्रभारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति चेतना और प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।