डॉ. सिकंदर ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर भी हुई चर्चा

समीरपुर ,

राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने सुमेरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने धूमल जी का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में सुजानपुर मंडल अध्यक्ष और बमसन मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।