नादौन में डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के साक्षात्कार 9 को

हमीरपुर ।

प्रसिद्ध फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के बद्दी स्थित प्लांट में सेल्फ मैनेज्ड टीम (ट्रेनी) के 15 पदों को भरने के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साइंस संकाय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इनके लिए आयु सीमा 18 से 20 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदक शैक्षणिक सत्र 2024-25 का पासआउट होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के कार्य के साथ-साथ चितकारा विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री भी करवाई जाएगी। उन्हें प्रतिमाह 14,583 रुपये वेतन, रियायती दरों पर भोजन और वाहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 78078-22548 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।