डीएवी आर्य समाज हमीरपुर में आयोजित किया गया अलंकरण समारोह

हमीरपुर,
डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज हमीरपुर में विद्यार्थी संगठन के गठन के उपरांत अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें टोपी  पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न हाउसेस के छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा चुने गए हेड बॉय, हेड गर्ल तथा चार हाउस कैप्टन सहित कमेटी हेड को शैस तथा बैच के साथ सम्मानित किया गया। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना अति आवश्यक है यदि हम अनुशासित नहीं है तो हम अपने कर्तव्यों का पालन अच्छे से नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा की शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी अति आवश्यक है तथा अध्यापकों के साथ-साथ  अभिभावक भी अब इसमें अपना योगदान कर रहे हैं जो की सराहनीय है। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने समूह गान भी प्रस्तुत किया

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।