विद्युत उपकेंद्र गगाल की अपग्रेडेशन के लिए 1.53 करोड़ रुपये मंजूर

नादौन ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन क्षेत्र के लिए एक और सौगात दी है। क्षेत्रवासियों को बिजली की पर्याप्त वोल्टेज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गगाल (नादौन) में उपकरणों की अपग्रेडेशन के लिए 1.53 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की गई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के मुख्य अभियंता शमशेर सिंह नेगी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक योजना के तहत अतिरिक्त बजट के रूप में आवंटित की गई है।
33केवी विद्युत उपकेंद्र गगाल की क्षमता में बढ़ोतरी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। इससे हजारों उपभोक्ताओं को सुविधा होगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।