जिला तैराकी प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हासिल की शानदार सफलता

हमीरपुर,

स्थित ऑलमाइटी स्कूल में आयोजित ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता में
हिम अकादमी पब्लिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
अंडर-12 वर्ग में: गीतिशा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक जीतकर
विदयालय का नाम रोशन किया।वहीं अमायरा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 वर्ग
में: आनंदी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल
में एक कांस्य पदक प्राप्त किया। स्पर्श ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। आर्यांश ने भी 50
मीटर फ्रीस्टाइल और बैक स्ट्रोक में दो कांस्य पदक प्राप्त किए। आज प्रार्थना सभा में विद्यालय की
प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल ,अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ० हिमांशु शर्मा द्वारा इन सभी विजयी
विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार को इनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और भविष्य
में और अधिक सफलताओं की कामना करता है। प्रधानाचार्या जी ने इस उपलब्धि के लिए तैराकी की
अध्यापिका मोनिका और समस्त स्पोर्ट्स विभाग को बहुत-बहुत बधाई दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।