भोरंज ।
लोक निर्माण विभाग के उपमंडल समीरपुर के अंतर्गत झनिक्कर-बढार सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 21 जून तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि झनिक्कर-बढार सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 जून तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दिम्मी से भादरू, डेरा परोल, दरियाड़ा, कंजयाण सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। एसडीएम ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Samvaad












