भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को उजागर करने के लिए लंबलू में निकली तिरंगा यात्रा

हमीरपुर।

भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम को उजागर करने व देश के सैनिकों के सम्मान में शनिवार को
लंबलू बाजार में भाजपा मंडल ग्रामीण की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विधायक सदर अशीष शर्मा जी विशेष रूप से मौजूद रहे और यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया। इस दौरान देश के सैनिकों के सम्मान में नारेबाजी की गई और सेना के पराक्रम एवं पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की गाथा को जन जन तक पहुंचाया।
इस मौके पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने कहा कि देश के सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के सैनिकों द्वारा पेश किए गए शौर्य एवं पराक्रम की गाथा को जन जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान मातृभूमि के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि अब वह दौर नहीं है जब देश में होने वाले आतंकवादी हमलों पर सरकार महज कड़ी निदा करती थी, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार है जो ऐसे आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और पराक्रम की बदौलत पाकिस्तान आज झुका है और दोबारा ऐसी जघन्य गतिविधि करने से पहले सौ बार सोचेगा। उन्होंने सभी सैनिकों को नमन कर देश के लिए बलिदान हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राकेश कानूनगो, प्रमोद पटियाल, पूर्व सैनिक कैप्टन तिलक शर्मा, कैप्टन अश्वनी कटोच, कैप्टन अनिल, शर्मा, अमी चंद, दलीप शर्मा, राजेश कुमार, कैप्टन राजकुमार, अश्वनी सहित अन्य पूर्व सैनिक व लोग मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।