ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए तमाम देशवासी सेना और सैनिकों के ऋणी: प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना के शौर्य,साहस और पराक्रम की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है और इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए तमाम देशवासी सेना और सैनिकों के ऋणी हैं!प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि पहलगांव आतंकी हमले में देश की जिन बेटियों की मांग के सिंदूर को पाकिस्तानी आतंकियों ने निशाना बना मौत के घाट उतारा उनका आज भी कोई नामोनिशान पता नहीं है और जब भारतीय सेना सफलता पूर्वक हिसाब चुकता करने की कार्यवाही को अंजाम देने में लगी थी तो ऐसी स्थिति में विदेशी दबाव में उसे बीच में ही खत्म कर आतंक का सबब बन चुके पाकिस्तान जिसे अब आतंकिस्तान के नाम से जाना जाता है एवं आतंकवादियों को किन कारणों से सीज़फायर कर देशवासियों को निराश तथा सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य किया गया यह किसी की समझ में नहीं आया!कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कथन कि उनकी रगों में खून की बजाए गर्म सिंदूर दौड़ रहा है बहुत ही हास्यास्पद होने के साथ ही उनके द्वाराअपनी कमजोरी एवं विफलता पर पर्दा डालने का प्रयास भी है क्योंकि वास्तविकता तो यह है कि पहलगांव में देश की बेटियां का सिंदूर उजाड़ने वाले अभी भी पकड़ से बाहर हैं और प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छा शक्ति तथा देश की ताक़त दिखाने की बजाए एक विदेशी हुक्मरान के साथ देश के गौरव एवं बेटियों के सिंदूर का सौदा कर लियाऔर इस नज़रिए से वह पहलगांव में आतंकियों द्वारा सुनी की गई मांगों के सिंदूर का बदला लेने की बजाए उसके सौदागर बन गए!

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।