हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

सच्ची शिक्षा वह है जो केवल अंक नहीं, बल्कि चरित्र, आत्मविश्वास और समाज के प्रति
जिम्मेदारी भी गढ़ती है। हिम अकादमी इसी सोच को जीवंत करती है।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते
हुए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इस गौरवपूर्ण
उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में हर्ष की लहर है। विद्यालय
के छात्रों ने विभिन्न विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए,
बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया। यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय के समर्पित
शिक्षकों, मेहनती छात्रों एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय के छात्र
तेनजिन नीमा लामा ने 471 (94.2%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रुति
लखरवाल और साइना ने 464 (92.8%) अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा समीर कुमार ने
463 (92.6%) तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय निदेशक इंजीनियर श्री पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या  नैना लखनपाल,
अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ0 हिमांशु शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी छात्रों को
उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर
पर निदेशक महोदय ने कहा कि हिम अकादमी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास
को प्राथमिकता देती है, और यह परिणाम टीमवर्क, मेहनत और अनुशासन का सजीव
उदाहरण है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।