लदरौर क्षेत्र की पेयजलापूर्ति शीघ्र बहाल करने को अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी: अंकुश दत्त शर्मा

हमीरपुर ,

हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के अंकुश दत्त शर्मा ने कहा है कि हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यह मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के संज्ञान में है और उन्होंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को चिट्ठी लिखकर इस समस्या को दूर करने के लिए अविलंब उचित एवं ठोस कदम उठाने व इन गांवों को जलापूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए चिट्ठी भेजी है। इससे पूर्व भी अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला के संबंधित अधिकारियों को इस समस्या को दूर करने एवं इस क्षेत्र की जनता को पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से महिया करवाने के लिए कहा था। अनुराग ठाकुर ने चिट्ठी में इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इन गांव में अभी पेय जल आपूर्ति के यह हाल है तो अभी तो गर्मियां आना बाकी है। यहां के गांव वासियों को पीने के पानी से लेकर दैनिक कार्य निपटाने तक के लिए पानी की समस्या बनी हुई है।

अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि चिट्ठी में मुख्यमंत्री को भोरंज विधानसभा के इन गांवों की इस समस्या से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है। अंकुश दत्त शर्मा ने उम्मीद जताई कि अब सम्बन्धित अधिकारी अनुराग ठाकुर के हस्तक्षेप के पश्चात गांववासियों की समस्या को दूर करने में तत्परता दिखाएंगे और जनता को राहत मिलेगी।

अंकुश दत्त शर्मा ने अपने प्रेस बयान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संसद में मौजूदा व्यस्तताओं एवं संगठन की विभिन्न गतिविधियों से समय निकालकर एक सजग प्रतिनिधि के तौर पर अपने लोकसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्येक छोटे से छोटे गांव के निवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अनुराग सिंह ठाकुर के लिए अपने क्षेत्र अपने प्रदेश के लोग हमेशा प्राथमिकता पर रहे हैं। आम जनमानस की छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति उनकी गंभीरता ही उनको जनता के भरोसे और आशीर्वाद की कसौटी पर खरा उतरती है। चाहे वह एक छोटी सी गांव की पीने के पानी की किल्लत हो या फिर कोरोना काल में अपने प्रदेश के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध करवाने जैसे बड़े-बड़े काम हो अनुराग ठाकुर हमेशा तत्पर रहते हैं।

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।