पोस्ट कोड-939 के चयनित उम्मीदवार 5 अप्रैल को चयन आयोग में दें ऑप्शन

हमीरपुर ।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने एचपीएसईबीएल में जेओए (आईटी) के पदों के लिए पोस्ट कोड-939 के तहत चयनित 148 उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में पहुंचकर अपनी-अपनी ऑप्शन दे दें, ताकि उनके नाम संबंधित संस्थान के लिए अनुमोदित किए जा सकें।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई उम्मीदवार ऑप्शन देने के लिए आयोग में उपस्थित नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि वह जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-939 के पद पर ज्वाइन करने का इच्छुक नहीं है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।