हमीरपुर ।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 30 मार्च को एचटी-एलटी लाइनों की मरम्मत एवं पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते हमीर होटल, वार्ड नंबर 5,7,8,9 और 10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हिमुडा कॉलोनी, एचआरटीसी वर्कशॅाप, ठाकुर नर्सिंग होम, बाइपास, नाल्टी रोड, गौड़ा, खुडडी, दुलेहड़ा, गरथेड़ी, उसयाना, लोहारड़ा, भोटा चौक, फायर स्टेशन, पुलिस लाइन, अस्पताल के आस-पास, हथली, घनाल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Samvaad












