हिमाचल सरकार का बजट आम जनता के लिए एक बेहतरीन तोहफा: अरविन्द बन्याल

हमीरपुर ,
माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह स सुक्खू ने जो बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया वह हिमाचल के आम जनमानस के लिए हिमाचल की आम जनता के लिए सुखद एवं सौहार्दपूर्ण है जिला अध्यक्ष आल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड हमीरपुर अरविन्द बन्याल ने कहा कि
माननीय मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए चाहे वह कर्मचारी वर्ग हो चाहे आउटसोर्स में कार्य कर रहे कर्मचारी हो पशुपालन से संबंधित ग्रामीण लोग हो कृषि से संबंधित ग्रामीण लोग हो हर वर्ग कुछ बजट में अच्छी राहत पहुंचाई गई
लेकिन भाजपा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए इस बजट को पचा नहीं पा रहे हैं जहां तक बडसर विधानसभा क्षेत्र की बात है तो वहां पर माननीय मुख्यमंत्री जी जल्दी भोटा बस अड्डे का नीवं का पत्थर रखने जा रहे हैं भोटा पीएचसी को सीएचसी करके उसका दर्जा बढ़ाने जा रहे हैं
और जहां तक रही वडसर हॉस्पिटल की बात तो मैं माननीय विधायक इंदर दत्त लखनपाल जी से पूछना चाहूंगा कि वह 12 साल कांग्रेस सरकार में विधायक रहे तब उन्होंने अस्पताल के लिए कौन-कौन से उसके उत्थान के लिए कार्य किया साथ में कहना चाहूंगा कि अपनी आंखों से अंधभक्त का चश्मा उतार के धरातल पर देखें कि वडसर अस्पताल भंवन का जो निर्माण हुआ था उसका शिला नयास मुख्यमंत्री द्वारा इंदर दत्त पाल की उपस्थिति में किया गया था और जो भवन है उसकी रिपेयर का काम चला हुआ है और जल्द ही वहां पर बाकि सुविधाएं भी माननीय मुख्यमंत्री दवारा और कई सौगातें बडसर बिधानसभा में दी गई है पर जल्दी इनकी आंखों से अंधभक्त का चश्मा हटाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जल्द ही बडसर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जनता को और महत्वपूर्ण सौगाते देके जाएंगे

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।