हमीरपुर जिला से संबंधित बॉलीवुड गायिका शिल्पा सरोच ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से लिया आशीर्वाद

हमीरपुर ,

हमीरपुर में जन्मी गाँव कलर हमीरपुर की बेटी शिल्पा सरोच ने अपनी गायकी से मुंबई में अपनी पहचान बनाई है। शिल्पा कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में गाना गा कर अपनी पहचान बना चुकी हे इन्होंने मिर्जापुर, जय मम्मी दी किंग ऑफ़ कोठा जैसी फिल्मों में गाना गा चुकी हैं और अब वह हिंदी सिनेमा में भी अपनी आवाज़ से सबका दिल जीत रही हैं।यह बहुत गर्व की बात है कि शिल्पा ने अपने गाँव और परिवार का नाम देश भर में रोशन किया है आज हमीरपुर जिला और कलर गांव उनके नाम से जाना जाता हैप्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना भी शिल्पा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। धूमल जी का अनुभव और मार्गदर्शन शिल्पा सरोच को मिला। प्रोफेसर धुमाल ने उनकी उपलब्धि की सराहना की

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।