हि प्र में नशे को लेकर सरकार ने कसी कमर दिन प्रतिदिन इसमें सैंप्लिपत लोगों को पुलिस द्वारा किया जा रहा गिरफ़्तार

शिमला ,

हिमाचल प्रदेश में नशे को लेकर सरकार ने कमर कस ली है और दिन प्रतिदिन इसमें सैंप्लिपत लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार भी किया जा रहा हैवहीं नशे को लेकर बागबानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से नशे को लेकर कमर कस ली थी और अभी तक कई लोग इसमें पकड़े गए है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कई जगह पुलिस के थाने खुले है और पुलिस में जवानों की संख्या में में बढ़ोतरी की गई है ताकि इसे नियंत्रण में लाया जा सके।वहीं सिंथेटिक ड्रग्स में हर वर्ग के लोग सेवन कर रहे है जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे के कानून में भी बदलाव करने की आवश्यकता है क्योंकि भांग, चिट्टा समेत सभी प्रकार के सिंथेटिक ड्रग्स में एक ही प्रकार का कानून है ऐसे में इसमें बदलाव करने की आवश्यकता है

वहीं बीते दिन हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बर्फबारी हुई है जिससे लोगों को राहत मिली है लेकिन इस बार मानसून सीजन में कम बारिश बर्फबारी हुई है जिसके कारण आने वाले दिनों में बागबानों व किसानों को कई दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है । जिसे लेकर बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बार प्रदेश में बारिश बर्फबारी कम हुई है ऐसे में इस बार सूखे से निपटने के लिए तैयारियां करनी पड़ेगी ताकि आने वाले दिनों में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।