डी डिफेंस एकेडमी ने रक्षा बलों में करियर हेतु सेमिनार का किया आयोजन

हमीरपुर ,

डी डिफेंस एकेडमी ने रक्षा बलों में करियर हेतु सेमिनार का किया आयोजन। गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर एवं भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान डी डिफेंस एकेडमी के सहयोग से रक्षा बलों में करियर हेतु प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया।

इस सत्र में दसवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। एकेडमिक के डायरेक्टर रमन राणा एवं सलिल सोनी ने गणित एवं सामान्य ज्ञान के विषय का चयन प्रक्रिया में योगदान हेतु बच्चों को जागरूक किया। इस सत्र में बच्चों ने रक्षा बलों में जाने की चयन प्रक्रिया के बारे में बहुत ध्यान से सुना।इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गण भी उपस्थित थे। डी डिफेंस एकेडमी इस सत्र से हमीरपुर में एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी की Written एवं SSB कक्षाओं का प्रारंभ हाउस नंबर 147 वार्ड नंबर 11, दोसड़का में करने जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।