सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश: नरदेव कंवर

हमीरपुर ।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने हमीरपुर में बोर्ड के कार्यालय के लिए प्रस्तावित परिसर के पास पूर्व मुख्यमंत्री के नाम की शिलान्यास पट्टिका के प्रकरण के संबंध में  कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जैसे नेता का पूरा हिमाचल प्रदेश सम्मान करता है।
नरदेव कंवर ने कहा कि यह प्रकरण प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने और सरकार को बदनाम करने का प्रयास लग रहा है। इस षडयंत्र की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शिलान्यास पट्टिका कहां पर लगी थी, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार को बदनाम करने के इस प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लिहाजा, इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।