कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव ने किया कार्यालय भवन का निरीक्षण

हमीरपुर ।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर और सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने वीरवार को हमीरपुर में बोर्ड के प्रदेश स्तरीय कार्यालय के लिए चयनित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने भवन के अंदर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि हमीरपुर में शीघ्र ही बोर्ड के प्रदेश स्तरीय कार्यालय का संचालन आरंभ हो जाएगा। इससे कामगारों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ पात्र कामगारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हमीरपुर में बोर्ड का प्रदेश स्तरीय कार्यालय खोला जा रहा है।
भवन के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नरदेव कंवर और सचिव राजीव कुमार ने लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा कार्यालय में आम कामगारों की सुविधाओं के अनुरूप सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय कटोच और अन्य विभागों के अधिकारियों ने अध्यक्ष तथा सचिव को विभिन्न कार्यों एवं आवश्यक प्रबंधों से अवगत करवाया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।