प्रेस क्लब हमीरपुर की बैठक प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न

हमीरपुर,

प्रेस क्लब हमीरपुर की बैठक आज प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न निर्णय पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुशासनहीनता के चलते तीन वरिष्ठ पत्रकारों को प्रेस क्लब हमीरपुर से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही प्रेस क्लब हमीरपुर की 20 फरवरी तक मेंबरशिप ड्राइव चलने का निर्णय लिया गया जिसमें विभिन्न नए पत्रकारों को प्रेस क्लब हमीरपुर का सदस्य बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न खेल गतिविधियों में टीम के कप्तान के पास ही अंतिम निर्णय रहेगा तथा उसके निर्णय पर किसी प्रकार का विवाद सदस्यों द्वारा नहीं किया जाएगा।

बैठक में 20 फरवरी के उपरांत प्रेस क्लब हमीरपुर के चुनाव करवाए जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मेंबरशिप अनुमोदन के लिए चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार नीलकंठ भारद्वाज अरविंदर सिंह जसवीर कुमार डॉ आदित्य पुरी को सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जाता तब तक न्यू वर्तमान अध्यक्ष सुशील शर्मा ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहेंगे। बैठक का संचालन महासचिव अरविंद सिंह द्वारा किया गया जिसमें नीलकंठ भारद्वाज जसवीर कुमार सुरेंद्र कुमार आदित्यपुरी कंचन शर्मा अशोक राणा मंगलेश कुमार रवि ठाकुर राजकुमार राजकुमार सूद जसवीर कुमार विकेश कुमार कमलेश भारद्वाज जीवन कुमार कमलेश कुमार विशाल राणा मोहन चौहान उषा चौहान हर्ष शर्मा संतोष कुमारी वह अनिल शर्मा ने भाग लिया

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।