नरदेव कंवर ने कामगार कल्याण बोर्ड के लिए प्रस्तावित भवन का किया निरीक्षण

हमीरपुर ।

भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने रविवार को हमीरपुर में बोर्ड के राज्य स्तरीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया।
नरदेव कंवर ने डांग क्वाली चौक के पास बीडीओ कार्यालय के परिसर के साथ ही स्थित इस भवन के विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया और वहां जारी मरम्मत कार्य का जायजा लिया।
इस दौरान उन्हांेने मरम्मत कार्य के संबंध में लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
इस अवसर पर तहसीलदार सुभाष कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच और अन्य अधिकारियों ने नरदेव कंवर को मरम्मत कार्य की ताजा स्थित तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता राजेश आनंद और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।