गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता के लिए हमीरपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हमीरपुर ।

76वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता के लिए शिक्षा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री रोहित ठाकुर शनिवार शाम को हमीरपुर पहुंच गए। हमीरपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता सुमन भारती, प्रेम कौशल, नरेश ठाकुर, पुरुषोत्तम कालिया, राजेश आनंद, अंशुल शर्मा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
रोहित ठाकुर ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों तथा सरकारी स्कूलों की स्थिति की संक्षिप्त जानकारी भी ली।
शिक्षा मंत्री रविवार सुबह 11 बजे अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां भी भाग लेंगी तथा विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने सभी हमीरपुरवासियों से इस समारोह में भाग लेने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।