नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए टेस्ट 8 फरवरी को

हमीरपुर।

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में खाली सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि नौंवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में और ग्यारहवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा नवोदय विद्यालय डूंगरी में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं। रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में अगर कोई दिक्कत हो तो जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।