भाजपाई भाजपा को भारत और खुद को समझ बैठे हैं देश का मालिक: प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
भाजपाई भाजपा को भारत और खुद को देश का मालिक समझ बैठे हैं और इसलिए जब भी कोई विपक्षी नेता भाजपा अथवा इनकी सरकार द्वारा स्थापित भेदभाव, नफ़रत और तानाशाही बाली व्यवस्था की आलोचना करता है तो उसे यह देश के ख़िलाफ़ ज़ंग जैसी संज्ञा दे कर अपने अहंकार का परिचय देते हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने प्रदेश भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के विषय में दिए गए वक्तव्यों के ऊपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र राहुल गांधी ही देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो निस्वार्थ और निष्काम भाव से देश के निर्धन तथा बेरोज़गार वर्ग की आवाज़ बन देश को धनाढ्य लोगों के हाथों गिरवी रखने की नीति के ऊपर चलने वालों का निर्भीकता से सामना करते हुए देश में मोहब्बत और भाईचारे की भावना की मजबूती को लक्ष्य मान कर सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राहुल गांधी एक चुनौती बन चुके हैं और भाजपाई उनके द्वारा कही गई बातों को अपने हिसाब से परिभाषित कर उनके ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करने की राजनीति करते हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।