भाजपा शासन काल में सरेआम सरकारी नौकरियां बेच कर बरोजगार युवाओं के हितों से किया खिलवाड़

हमीरपुर।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि भाजपा शासन काल में सरेआम सरकारी नौकरियां बेच कर बरोजगार युवाओं के हितों से खिलवाड़ किया गया इसलिए भाजपा नेताओं को बेरोजगारी के विषय में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिजली सब्सिडी छोड़ने की मुख्यमंत्री की अपील पर भी नेता प्रतिपक्ष बिना सोचे समझे बयान बाजी कर रहे हैं। हमीरपुर में पत्रकारों से एक तरफ सांसद अनुराग ठाकुर सब्सिडी छोड़ने को अच्छी पहल कहते हैं तो दूसरी और जयराम ठाकुर विरोधाभासी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं में 450 रुपए मिलने वाले गैस सिलेंडर को सस्ता करने की बात कही थी लेकिन केंद्र में सत्ता में आने के बाद वह लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील करते नजर आए अब यदि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की खराब माली हालत को सुधारने के मकसद से समृद्ध और साधन सम्पन्न लोगों से सब्सिडी छोड़ने की बात कर रहे हैं तो जयराम ठाकुर इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या जयराम ठाकुर नरेंद्र मोदी की गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील का भी विरोध करेंगे।कौशल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के लोकार्पण को देश की आज़ादी और विकास की गाथा से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह कार्यालय कांग्रेस पार्टी की कुर्बानियों और देश की विकास के संग्रहालय के समान है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।