हमीरपुर ।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 12 जनवरी को एलटी लाइन की केवल को बदलने के लिए 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर के अंतर्गत 250 केवीए आयुर्वेदिक ट्रांसफार्मर हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र जैसे वार्ड नंबर 5 तथा इसके साथ लगने वाले इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Samvaad












