10 से 12 तक नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 10, 11 और 12 जनवरी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10 जनवरी को सायं लगभग 3ः40 बजे गौना हैलीपैड पर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद सेरा के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
11 जनवरी को भी सेरा में जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद वह दोपहर लगभग साढे 12 बजे हड़ेटा में आर्थिक विकास एवं आजीविका सृजन परियोजना ‘नवजीवन’ की आधारशिला रखेंगे। दोपहर बाद वह सेरा लौट कर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे।
12 जनवरी को मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलैहड़ में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास करेंगे। यहीं पर ही वह किटपल-बल्ह नौरी सड़क पर त्रिंगाल के पास मसेह नाले पर बनने वाले पुल का भी शिलान्यास करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद लगभग 2 बजे वह गौना हैलीपैड से शिमला रवाना हो जाएंगे।
एडीएम राहुल चौहान ने जिला के सभी अधिकारियों और नादौन के उपमंडल स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।