बड़सर ।
विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की मतदाता सूचियां विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के बाद अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेंद्र गौतम ने बताया कि अहर्क तिथि एक जनवरी 2025 के अनुसार तैयार की गई इन मतदाता सूचियों की प्रतियां 13 जनवरी तक एसडीएम कार्यालय बड़सर, तहसीलदार कार्यालय बड़सर और बिझड़ी तथा प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के पास आम लोगों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।
Author: Himachal Samvaad








