सुजानपुर में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

सुजानपुर,

वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों सुजानपुर और टोनी देवी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को स्मरण किया।

अपने संबोधन में राजेंद्र राणा ने कहा, “गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों – अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह – का बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा हेतु एक अनमोल प्रेरणा है। उनका साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता रहेगा।”

उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह बलिदान सिखाता है कि कर्तव्य और धर्म जीवन से भी बड़ा होता है।

कार्यक्रम में वीर बाल दिवस को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए सभी ने साहिबजादों के बलिदान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राणा ने यह भी आह्वान किया कि बच्चों को इन महान बलिदानों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में साहस, निष्ठा और धर्म के प्रति आस्था विकसित करनी चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने साहिबजादों के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रो बिक्रम राणा, जसवंत सिंह, कैप्टन ज्योति प्रकाश, लेख राज ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर संसार चंद, महादेव सुरेशटा देवी, अंजू देवी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।