बिझड़ी 25 दिसंबर। सरकारी-अर्द्ध सरकारी चालक-परिचालक संघ की जिला इकाई और बड़सर उपमंडल इकाई ने बुधवार को बिझड़ के विश्राम गृह में एक बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष विजय रमन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे चालकों जगरनाथ और रविंद्र सिंह तथा 31 जनवरी को सेवानिृत्त होने जा रहे रत्न चंद को शुभकामनाएं दीं। संघ के पदाधिकारियों ने तीनों चालकों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की तथा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
संघ के जिला प्रेस सचिव इंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संघ के मुख्य सलाहकार अशोक कुमार, ऑडिटर नरेंद्र कुमार, कानूनी सलाहकार पुरुषोत्तम चंद, बड़सर इकाई के प्रधान शिवजी कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार, उप प्रधान विक्रम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, एक्स सर्विस मैन राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, शशिपाल, करनैल सिंह, रत्न चंद, अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तथा सेवानिवृत चालक-परिचालक भी उपस्थित थे।
Author: Himachal Samvaad












