पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर टौणी देवी अस्पताल में मरीजों व स्टाफ कर्मचारियों को फल बांटे

हमीरपुर / टौणी देवी
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती पर टौणी देवी अस्पताल मरीजों व स्टाफ कर्मचारियों को फल वितरण किया गया। उसके उपरांत समीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर जाकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती का कार्यक्रम किया गया और पुष्प समर्पित किए गए कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजानपुर वीरेंद्र ठाकुर भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर पवन शर्मा अनिल श्यामा युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल श्यामा बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ठाकुर सुनील चौहान प्रधान कक्कड़ जितेंद्र ठाकुर मैहर चंद प्रताप चंद तिलक राज बहल निशांत ठाकुर व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।