सुजानपुर ।
‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बनाल में भी जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं तथा इनके निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया और अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
Author: Himachal Samvaad












