राहुल गांधी की छबि को खराब करने के भाजपाई षड्यंत्रों ने संसद को भी इस्तेमाल करने से नहीं छोड़ा

भाजपा के मूल में ही हिंसा, नफ़रत, और फूट डालने की मानसिकता है
हमीरपुर ,
राहुल गांधी की छबि को खराब करने के भाजपाई षड्यंत्रों ने संसद को भी इस्तेमाल करने से नहीं छोड़ा। बाबा साहब भीम रावअंबेडकर का अपमान करने वाले गृह मंत्री अमित शाह को वेल आउट करने और इस मुद्दे को पलटने के लिए ही भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य सांसदों को लोकसभा में जाने से रोकते हुए धक्का मुक्की का खेल किया।
प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि भाजपा के मूल में ही हिंसा, नफ़रत, और फूट डालने की मानसिकता है जबकि राहुल गांधी देश में भाई चारे, प्रेम और सद्भावना का वातावरण स्थापित करने में लगे हैं जिसके परिणाम स्वरूप लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने उनके इस मिशन को ताक़त भी दी तथा चार सौ पार का दावा करने वालों को बगलें झांकने पर विवश किया।

कौशल ने कहा कि राहुल गांधी के इसी मिशन से घबराई भाजपा एक साज़िश के तहत उनके ख़िलाफ़ मुकदमे दर्ज कर दुष्प्रचार कर रही है।उन्होंने कहा कि राहुल महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए खुशहाल तथा भाई चारे की भावना से ओत प्रोत भारत की कल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं और बांटोगे तो काटोगे जैसे नारे दे कर देश के लोगों में दहशत फैलाने की राजनीति करने वाले राहुल के इसी मंसूबे से डर कर उन्हें बदनाम करने के प्रयास कर रहे हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।