मीडिया हाउस व पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रेस क्लब हमीरपुर ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, एफआईआर रदद् करने की मांग की

हमीरपुर,

शिमला पुलिस के द्वारा एक मामले में मीडिया हाउस पत्रकारों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में प्रेस क्लब हमीरपुर ने उपयुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अगुवाई में क्लब के सदस्यों ने उक्त एफआईआर को रद्द करने की मांग की है । इस अवसर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष जस्वीर कुमार, महासचिव अरविंदर सिंह, संगठन सचिव विशाल राणा, अशोक राणा, सुमित कुमार, उषा चौहान, संतोष कुमारी, राजकुमार, विकेश विक्की भी मौजूद रहे.

प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि मीडिया केवल अपना काम करती हैं और सरकार हो या विपक्ष उनकी बातों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम होते हैं ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई करना अनुचित है उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्षता से पक्ष और विपक्ष के साथ काम करता है । उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह गलत बयान बाजी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें ना की उन समाचारों का माध्यम बनने वाले पत्रकारों पर । उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी दूरभाष पर बातचीत की है और उन्होंने भी इस मामले के जल्द समाधान की बात कही है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।