हमीरपुर ।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शनिवार को कनिष्ठ अभियंता (आर्कियोलॉजी) पोस्ट कोड-1004 के तीन पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता (आर्कियोलॉजी) पोस्ट कोड-1004 के तीन पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 नवंबर को हुई थी। अब इनका फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
Author: Himachal Samvaad












