हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की सरकार के 2 वर्षों के कुशासन से जनता में आक्रोश -भाजपा

हमीरपुर ,

आज हमीरपुर जिला के मुख्यालय में कांग्रेस सरकार की 2 वर्ष की नाकामियों पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में आक्रोश धरना प्रदर्शन करने जा रही है इस आक्रोश रैली कल लेकर आज हमीरपुर में बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता वह इस आक्रोश रैली के प्रभारी हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने की बैठक में पांचो मंडलों के अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष जिला में भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी शामिल हुए। यह आक्रोश धरना प्रदर्शन हमीरपुर गांधी चौक पर किया जाएगा जिसमे पांचो मंडलों से लगभग 2000 लोग शामिल होंगे। यह धरना प्रदर्शन प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन व हर मोर्चे पर विफल हुई है। यहां तक की प्रदेश सरकार चुनावो के समय दी गारंटियों को पूरा करने में भी नाकाम रही है। जनता में भी इसका भरी आक्रोश है ।

वहीं प्रदेश सरकार में बेरोजगारी से लेकर कर्मचारियों व पेंशनरों को समय पर उनकी तनख्वाह की अदायगी न दे पाने से लेकर हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है उसी को लेकर यह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश के हर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेस वार्ता के जरिए उनके नाकामियों को उजागर करेंगे हमीरपुर में भी यह प्रैस वार्ता 8 दिसंबर को पूर्व में रहे केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर एवं पूर्व हिमाचल सरकार मंत्री विक्रम ठाकुर की अगुवाई में होगी ।
बैठक में विधायक आशीष शर्मा पूर्व विधायक अनिल धीमान जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू पांचो मंडलों के अध्यक्ष महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्चना चौहान युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।