प्रदेश में भाजपा लगातार पिटती जा रही है: प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
व्यवस्था परिवर्तन की बजाए व्यवस्था पतन के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि वास्तव में जय राम ठाकुर के नेतृत्व और अन्य भाजपा नेताओं की नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से हिमाचल की राजनीति में पतन तो भाजपा का हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार पिटती जा रही है तथा असफलताओं से हताश भाजपाई महज़ सरकार को कोसने की राजनीति कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने लकीर से हट कर कई आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों को अंजाम देते हुए प्रदेश को एक खुशहाल तथा समृद्ध प्रदेश बनाने की दिशा में मजबूती के साथ कदम उठाए हैं।

कौशल भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विषय में की गई टिप्पणियों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने तथ्यों एवं आंकड़ों सहित भाजपाइयों को बेनकाब किया है जिसकी वजह से भाजपा नेता तिलमिलाहट में उनके प्रति टिप्पणियां की रहे हैं।कौशल ने हिमाचल भाजपा को पिटे और हताश नेताओं का समूह करार देते हुए कहा कि एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ही यह सब सरकार के खिलाफ़ तथ्य विहीन बयानबाज़ी करते हैं।
प्रेम कौशल पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।