23 पंजाब ने मनाया लोंगोवाला विजय दिवस

हमीरपुर,

1971 के भारत पाक युद्ध में पूरे युद्ध की दशा एवं दिशा बदलकर थल युद्ध में एक नया इतिहास रचने वाले लोगोंवाला युद्ध विजय दिवस के अवसर पर 23 पंजाब के सेवानिवृत्ति जांबाज वीरों ने हमीरपुर स्थित ठाकुर विला में हर्षोल्लास के साथ लोगोंवाला विजय दिवस मनाया। आयोजन समिति के सदस्यों सर्व  रिटायर्ड सूबेदार मेजर हॉनरेरी कैप्टन सुखदेव सिंह चौहान, हॉनरेरी कैप्टन मनोहर लाल शर्मा, सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन राजेश शर्मा एवं सेवारत सूबेदार मेजर अनिल कुमार ने इस अवसर पर इस युद्ध के नायकों और उन जवान वीरों को याद किया जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से न केवल भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया अपितु 23 पंजाब को भी इतिहास में अमर कर दिया।

उन्होंने इन वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग बलिदान एवं शौर्य को नमन करते हुए कहा कि 23 पंजाब का एक गौरव में इतिहास रहा है और इतिहास निष्काम सेवा भावना एवं बलिदान को हमेशा याद रखना है। उन्होंने अमर बलिदानी वीरों के परिवारों के प्रति समाज एवं देश कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा कि हमारा सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम ऐसे बलिदानी वीरों के परिवारों को हर संभव सम्मान एवं समर्थन दें।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।