टौणीदेवी में मशरूम की ट्रेनिंग करने वाली महिलाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

हमीरपुर ।

विकास खंड कार्यालय टौणीदेवी में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के सौजन्य से मशरूम की खेती पर आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया तथा विशेषज्ञों से मशरूम की खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एवं प्रेक्टिकल टेªनिंग हासिल की।
शिविर के समापन अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर और आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत बारीं में पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती से महिलाएं घर में ही अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी इस तरह की गतिविधियां शुरू कर सकती हैं। रविंद्र ठाकुर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी सफल रहा है। इस दौरान महिलाओं को भोरंज के मशरूम फार्म का भ्रमण भी करवाया गया। उन्हांेने बताया कि अब जल्द ही 35 महिलाओं को कटिंग टेलरिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।