हमीरपुर,
भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने आज हमीरपुर के परिधि गृह मे पत्रकार वार्ता की।इस दौरान उनके साथ केसीसी के चेयरमैन कुलदीप पठानिया , एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन भारती सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।पत्रकारों से बात करते हुए भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पहले बुडविला कांड की सच्चाई बयान करें फिर दूसरों पर आरोप लगाएं।
विधायक ने कहा कि इस प्रकरण में उनके साथ कौन था ,उनकी भूमिका क्या थी क्यों उन पर एफआईआर हुई , उस एफआईआर का क्या हुआ और राजेंद्र राणा को उपाध्यक्ष पद और पार्टी से क्यों निकाला गया पहले यह उनकी तरफ से स्पष्ट होना चाहिए ।भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि राजेंद्र राणा मेरी गरीबी अमीरी की जायदा चिंता न करे क्योंकि जब वह राजनीति में भी नही थे तब से उनके पास पेट्रोल पम्प जैसे संसाधन रहे हैं और व्यवसाय में लेन देन चला रहता है लेकिन राजेंद्र राणा अपनी स्थिति सपष्ट करें कि एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति जो चंडीगढ़ में रेहड़ी लगाता था अकूत संपत्ति का मालिक कैसे बन गया है यह बात समझ से परे है ।

इस मौके पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि उनके लोन की वन टाइम सेटलमेंट आरबीआई और राष्ट्रीय नीति के तहत हुई है इसमें भी रणनीति करने का औचित्य ही नहीं बनता है और वह इसका लाभ लेने वाले अकेले शख्स नहीं है हजारों लोगों को इसका लाभ मिला है। सुरेश कुमार ने कहा कि मैं छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक अपनी मेहनत और लगन से पहुंचे हैं राजेंद्र राणा ध्यान दें की वह कोई एक्सीडेंटल नहीं बल्कि एक्सेपेरीमेंटल विधायक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा के साथ जुड़ी एक सच्चाई है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए इन्होंने जिन भी कंधों का सहारा लिया उन्ही से विश्वासघात किया। विधायक सुरेश कुमार ने राजेंद्र राणा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह शपथ पत्र के साथ उनके ऊपर आरोप लगाएं नही तो कोर्ट जाने के लिए भी तैयार रहें।
Author: Himachal Samvaad











